-सुन्दर पास ,पड़ोस बनाओ -
देखो क्या कहतीं हैं कलियाँ ,
हर दम हँसो और मुस्काओ |
रहो सदा तुम सबके प्यारे ,
सुन्दर पास पड़ोस बनाओ |
देखो क्या कहतीं हैं नदियाँ ,
हर दम आगे बढ़ते जाओ |
शीतल करो सदा सब ही को ,
सुन्दर पास पड़ोस बनाओ |
देखो क्या कहते तरु पौधे ,
तुम ऊपर को उठते जाओ |
हरा भरा मन रक्खो अपना ,
सुन्दर पास पड़ोस बनाओ |
देखो क्या कहता है दीपक ,
अन्धकार से मत घबराओ |
जब तक दम में दम बाकी हो ,
सुन्दर पास पड़ोस बनाओ |
देखो क्या कहतीं हैं कलियाँ ,
हर दम हँसो और मुस्काओ |
रहो सदा तुम सबके प्यारे ,
सुन्दर पास पड़ोस बनाओ |
देखो क्या कहतीं हैं नदियाँ ,
हर दम आगे बढ़ते जाओ |
शीतल करो सदा सब ही को ,
सुन्दर पास पड़ोस बनाओ |
देखो क्या कहते तरु पौधे ,
तुम ऊपर को उठते जाओ |
हरा भरा मन रक्खो अपना ,
सुन्दर पास पड़ोस बनाओ |
देखो क्या कहता है दीपक ,
अन्धकार से मत घबराओ |
जब तक दम में दम बाकी हो ,
सुन्दर पास पड़ोस बनाओ |
Ati sunder &meaningful lines
ReplyDelete