आई नानी
ओहो घर में आई नानी |
आज सुनेंगे खूब कहानी ||
मुन्नी चुन्नी चंपा चंदो |
नहीं करेंगी अब शैतानी ||
झोले में क्या लायी नानी |
गुड्डा काना , गुड़िया कानी ||
कहाँ कहाँ हो आई नानी |
दिल्ली, हरिद्वार,हलद्वानी ||
लड़कों के मन भाई नानी |
वह उनकी जानी पहचानी ||
मुंह उसका चरखा सा डोला |
और सूत सी कढ़ी कहानी ||
0 comments:
Post a Comment