-कभी न !
कभी न रो रो आँख फुलाना |
कभी न मन में क्रोध बढ़ाना ||
कभी न दिल से दया भुलाना |
कभी न सच्ची बात छिपाना ||
कभी न बातों में चिढ़ जाना |
कभी न दुष्टों से भय खाना ||
कभी न खाकर मित्र नहाना |
कभी न बासी खाना, खाना ||
कभी न अति खा पेट फुलाना |
कभी न खाते ही सो जाना ||
कभी न पढ़ने से घबराना |
कभी न तन में आलस लाना||
कभी न करना जरा बहाना |
कभी न बढ़ने पर इतराना ||
कभी न मन में लालच लाना |
कभी न इतनी बात भुलाना ||
कभी न रो रो आँख फुलाना |
कभी न मन में क्रोध बढ़ाना ||
कभी न दिल से दया भुलाना |
कभी न सच्ची बात छिपाना ||
कभी न बातों में चिढ़ जाना |
कभी न दुष्टों से भय खाना ||
कभी न खाकर मित्र नहाना |
कभी न बासी खाना, खाना ||
कभी न अति खा पेट फुलाना |
कभी न खाते ही सो जाना ||
कभी न पढ़ने से घबराना |
कभी न तन में आलस लाना||
कभी न करना जरा बहाना |
कभी न बढ़ने पर इतराना ||
कभी न मन में लालच लाना |
कभी न इतनी बात भुलाना ||
0 comments:
Post a Comment