नाव
खाट बनी है नाव हमारी छड़ी बनी पतवार |
पार जिसे जाना हो आकर होवे शीघ्र सवार||
बड़ी है मजेदार नैया|
रही जा नदी पार नैया||
दो दो पैसे देने होंगे बात कहूँ मैं साफ ||
पर जो तुतलाकर बोलेगा उसको है सब माफ़ ||
यही है रोजगार भैया |
रही जा नदी पार नैया||
दो दो कंकड़ देकर लड़के बोल उठे तत्काल|
यह लो खेवा, खोलो नैया ,तानो भैया पाल||
खेवैया ने नैया खोला|
कहा सब ने बम बम भोला||
उस नैया पर चढ़े मुझें हैं गये बहुत दिन बीत|
पर न खेवैया वाला अब तक भूला है यह गीत||
बड़ी है मजेदार नैया|
रही जा नदी पर नैया||
खाट बनी है नाव हमारी छड़ी बनी पतवार |
पार जिसे जाना हो आकर होवे शीघ्र सवार||
बड़ी है मजेदार नैया|
रही जा नदी पार नैया||
दो दो पैसे देने होंगे बात कहूँ मैं साफ ||
पर जो तुतलाकर बोलेगा उसको है सब माफ़ ||
यही है रोजगार भैया |
रही जा नदी पार नैया||
दो दो कंकड़ देकर लड़के बोल उठे तत्काल|
यह लो खेवा, खोलो नैया ,तानो भैया पाल||
खेवैया ने नैया खोला|
कहा सब ने बम बम भोला||
उस नैया पर चढ़े मुझें हैं गये बहुत दिन बीत|
पर न खेवैया वाला अब तक भूला है यह गीत||
बड़ी है मजेदार नैया|
रही जा नदी पर नैया||
0 comments:
Post a Comment