-चलो मदरसे -
चलो सहेली चलो मदरसे ,
निकलो, निकलो ,निकलो घर से |
लिखना सीखो ,पढ़ना सीखो ,
गुण के गहने गढ़ना सीखो |
दिन दिन आगे बढ़ना सीखो|
छोड़ो नींद उठो बिस्तर से,
चलो सहेली चलो मदरसे ||
हँसना सीखो गाना सीखो ,
दुःख में भी मुस्काना सीखो |
सब का चित्त चुराना सीखो |
मेल बढ़ाओ दुनिया भर से,
चलो सहेली चलो मदरसे ||
डट कर सेवा करना सीखो ,
कष्ट दुखी का हरना सीखो ,
देश धर्म पर मरना सीखो,
फूल तुम्हारे उपर बरसे ,
चलो सहेली चलो मदरसे ||
चलो सहेली चलो मदरसे ,
निकलो, निकलो ,निकलो घर से |
लिखना सीखो ,पढ़ना सीखो ,
गुण के गहने गढ़ना सीखो |
दिन दिन आगे बढ़ना सीखो|
छोड़ो नींद उठो बिस्तर से,
चलो सहेली चलो मदरसे ||
हँसना सीखो गाना सीखो ,
दुःख में भी मुस्काना सीखो |
सब का चित्त चुराना सीखो |
मेल बढ़ाओ दुनिया भर से,
चलो सहेली चलो मदरसे ||
डट कर सेवा करना सीखो ,
कष्ट दुखी का हरना सीखो ,
देश धर्म पर मरना सीखो,
फूल तुम्हारे उपर बरसे ,
चलो सहेली चलो मदरसे ||
0 comments:
Post a Comment