-बड़ा होने पर -
मुन्नी बढ़ कर रानी होगी ,
मुन्नू होवेगा राजा |
बबुआ बेशक ब्याह करेगा,
औ ,बजावेगा बाजा |
सोहन सिर्फ किसान बनेगा ,
धान बाजरा बोवेगा |
धन्नू बन सचमुच का धोबी ,
सबके कपड़े धोवेगा |
मोहन मोटर सीख चलाना ,
दूर देश को जावेगा |
लल्लू केवल लेक्चर देगा ,
लीडर वह कहलावेगा |
शम्भू कहता है - शिक्षक बन ,
मैं लड़कों को डाटूंगा |
मगर हुआ मैं कभी बड़ा ,
तो कान गुरु के काटूँगा |
मुन्नी बढ़ कर रानी होगी ,
मुन्नू होवेगा राजा |
बबुआ बेशक ब्याह करेगा,
औ ,बजावेगा बाजा |
सोहन सिर्फ किसान बनेगा ,
धान बाजरा बोवेगा |
धन्नू बन सचमुच का धोबी ,
सबके कपड़े धोवेगा |
मोहन मोटर सीख चलाना ,
दूर देश को जावेगा |
लल्लू केवल लेक्चर देगा ,
लीडर वह कहलावेगा |
शम्भू कहता है - शिक्षक बन ,
मैं लड़कों को डाटूंगा |
मगर हुआ मैं कभी बड़ा ,
तो कान गुरु के काटूँगा |
0 comments:
Post a Comment