-एक सवाल -
आओ पूँछे एक सवाल |
मेरे सिर में कितने बाल ?
आसमान में कितने तारे ?
क्यों समुद्र होते हैं खारे ?
क्यों होता है कौवा काला?
मकड़ी कैसे बुनती जाला ?
शहद कहाँ से मक्खी लाती ?
पेड़ों पर क्यों कोयल गाती ?
चमक कहाँ से तारे पाते ?
बादल कैसे जल बरसाते ?
बच्चे क्यों करते शैतानी ?
बहुत उन्हें क्यों भाती नानी ?
फूल कहाँ से पाते रँग ?
चौबे जी क्यों खाते भंग ?
बोलो कुछ तो भाई बोलो |
सोच समझ के मुँह खोलो |
आओ पूँछे एक सवाल |
मेरे सिर में कितने बाल ?
आसमान में कितने तारे ?
क्यों समुद्र होते हैं खारे ?
क्यों होता है कौवा काला?
मकड़ी कैसे बुनती जाला ?
शहद कहाँ से मक्खी लाती ?
पेड़ों पर क्यों कोयल गाती ?
चमक कहाँ से तारे पाते ?
बादल कैसे जल बरसाते ?
बच्चे क्यों करते शैतानी ?
बहुत उन्हें क्यों भाती नानी ?
फूल कहाँ से पाते रँग ?
चौबे जी क्यों खाते भंग ?
बोलो कुछ तो भाई बोलो |
सोच समझ के मुँह खोलो |
0 comments:
Post a Comment