आयी नानी
ओ हो घर में आई नानी,
आज सुनेंगे खूब कहानी |
मुन्नी चुन्नी चम्पा भोला,
नहीं करेंगे अब शैतानी |
झोले में क्या लाई नानी ?
गुड्डा काना गुड़िया कानी |
कहाँ कहाँ हो आई नानी ?
दिल्ली हरिद्वार हल्द्वानी|
नानी ऐसी सुना कहानी,
एक हो राजा एक हो रानी|
हंस हंस लोट पोट हो जाएँ ,
या आँखों में आये पानी |
एक कुँए में थोडा पानी,
उसमे नाचे लाल भवानी |
पहले बूझो यही पहेली ,
फिर सुन लेना नई कहानी|
ओ हो घर में आई नानी,
आज सुनेंगे खूब कहानी |
मुन्नी चुन्नी चम्पा भोला,
नहीं करेंगे अब शैतानी |
झोले में क्या लाई नानी ?
गुड्डा काना गुड़िया कानी |
कहाँ कहाँ हो आई नानी ?
दिल्ली हरिद्वार हल्द्वानी|
नानी ऐसी सुना कहानी,
एक हो राजा एक हो रानी|
हंस हंस लोट पोट हो जाएँ ,
या आँखों में आये पानी |
एक कुँए में थोडा पानी,
उसमे नाचे लाल भवानी |
पहले बूझो यही पहेली ,
फिर सुन लेना नई कहानी|
0 comments:
Post a Comment